श्रीनगर में स्थानीय युवाओं ने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी का जन्मदिन गरीब और जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंदन नगर में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों के साथ केक काटा गया और उन्हें पढ़ाई में काम आने वाली अध्ययन सामग्री भी वितरित की गई।बच्चों को कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर व अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया गया। साथ ही बच्चों में खुशी बिखेरने के लिए फ्रूटी और बिस्कुट भी बाँटे गए, जिससे बच्चों में खास उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी आयुष मियां एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकित रावत ने निभाई। कार्यक्रम में कई युवा मौजूद रहे जिन्होंने इस सामाजिक पहल को सफल बनाया।युवाओं की यह पहल समाजसेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनी। उपस्थित सभी लोगों ने सांसद अनिल बलूनी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
श्रीनगर (गढ़वाल)1दिसंबर lहेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर के जैव प्रौद्योगिकी विभाग में कार्यरत एसोसिएट प्रोफेसर डॉ० ममता आर्य को उत्तराखंड स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (यूकॉस्ट) द्वारा “यंग वुमन साइंटिस्ट अचीवमेंट अवार्ड- 2025″से सम्मानित किया गया है। इस पुरस्कार के लिए उत्तराखंड राज्य की 6 महिला वैज्ञानिकों का चयन किया गया। डॉ ममता आर्य को यह पुरस्कार डेवलेपमेंट ऑफ इनोवेटिव सॉल्यूशंस श्रेणी के अन्तर्गत दिया गया। उनका शोध कार्य गंगा नदी में हैवी मैटल प्रदूषण की जांच एवं बैक्टीरिया द्वारा इसके निवारण पर आधारित है। हैवी मैटल प्रदूषण का जलीय जंतुओं एवं मानव स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव पड़ता है जिसके घातक परिणाम सामने आते हैं। इस प्रकार के प्रदूषण का मुख्य कारण औद्योगिक कारखानों से निकलने वाला अपशिष्ट जल है जो हमारे पर्यावरण के लिए अत्यंत हानिकारक है। सम्मेलन में विशेषज्ञों ने उनके कार्य को औद्योगिक प्रदूषण नियंत्रण और स्वच्छ जल प्रबंधन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान बताया। यह उपलब्धि गंगा संरक्षण के प्रयासों को भी नई दिशा देती है। डॉ० ममता आर्य की इस उपलब्धि पर गढ़वाल विश्वविद्यालय में हर्ष का वातावरण है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने उन्हें बधाई दी। सभी का कहना है कि यह सम्मान डॉ० आर्य की मेहनत और समर्पण का परिणाम है इससे विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा भी बढ़ी है। निश्चित ही यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।
टिहरी झील में आयोजित 21 देशों की अंतरराष्ट्रीय कैनोइंग और क्याकिंग चैंपियनशिप में भारत ने इतिहास रच दिया।इंडिया आर्मी टीम ने 8 गोल्ड सहित कुल 27 मेडल झटकर पहला स्थान हासिल किया, जबकि रूस दूसरे स्थान पर रहा।चैंपियनशिप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला, जिसने पूरे स्टेडियम में देशभक्ति का जोश भर दिया।टिहरी झील एक बार फिर विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन करते हुए स्पोर्ट्स हब बनकर उभरी है। 🇮🇳✨
जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने शनिवार को तहसील श्रीनगर के फरासू गांव का दौरा कर बचपन (आंगनबाड़ी केंद्र में प्रगति व पोषण की उन्नत पहल) के तहत तैयार किए गए मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया।गांव में पहली बार DM के आगमन पर ग्रामीण महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया, जिससे गांव में हर्ष का माहौल देखने को मिला। 🙏🌸निरीक्षण के दौरान DM ने बताया कि बचपन आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, जिनमें—✔ स्मार्ट टीवी✔ प्रीलोडेड शैक्षिक सामग्री✔ टेबल–कुर्सियाँ✔ खेल आधारित लर्निंग संसाधन✔ फ्लैश कार्ड✔ धुआँमुक्त रसोई✔ उच्च गुणवत्ता का भोजन✔ स्वच्छ पेयजल और बिजलीजैसी सभी बच्चों के लिए आवश्यक सुविधाएँ शामिल होंगी। 🎒📚✨उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पहले चरण के 60 आंगनबाड़ी केंद्रों को भी इसी मॉडल पर तेजी से विकसित किया जाए, ताकि बच्चों को वैज्ञानिक, आधुनिक और सुरक्षित वातावरण में सीखने का अवसर मिल सके। साथ ही सभी केंद्रों पर प्रतिभा दिवस, स्वच्छता पाठशाला, तथा बच्चों की आयु के अनुसार पाठ्यसामग्री और यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने पर जोर दिया।DM स्वाति भदौरिया ने गर्भवती महिलाओं, माताओं और नवजात शिशुओं को मिल रही सरकारी योजनाओं की भी समीक्षा की। धुआँमुक्त रसोई में बने भोजन से एक बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया। 👶🍚✨—🚰 पेयजल समस्या पर कार्रवाईदौरान, पार्षद विजय (सोनू) चमोली ने फरासू गांव की पेयजल समस्या को लेकर DM को ज्ञापन सौंपा।DM ने वार्ड–2 की पेयजल लाइन को 1.5 इंच से बढ़ाकर 2.5 इंच करने हेतु प्रस्ताव पर कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही गांव के नलों में जलापूर्ति का निरीक्षण करने के बाद नए हैंडपंप स्थापित करने को भी कहा। 🚿💧
टिहरी झील एक बार फिर रोमांच और एडवेंचर का केंद्र बन गई है। यहाँ इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कप 2025 का तीन दिवसीय आयोजन शानदार तरीके से शुरू हो चुका है। पानी पर तैरती रंगीन क्याक्स और कनोइज, खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों के उत्साह ने झील के माहौल को ऊर्जावान बना दिया।इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में देश-विदेश के अनुभवी खिलाड़ियों सहित युवा एथलीट भी हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को वॉटर स्पोर्ट्स की ओर प्रेरित करना और भारत को ओलंपिक स्तर के लिए तैयार करना है।टिहरी झील पर आयोजित यह आयोजन (THDCIL), एनटीपीसी, और विभिन्न खेल संगठनों के सहयोग से संभव हुआ है। पहले दिन खिलाड़ियों ने क्याकिंग और कनोइंग की विभिन्न श्रेणियों में बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। आने वाले दो दिनों में और भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।आयोजकों के मुताबिक यह चैंपियनशिप आने वाले वर्षों में टिहरी को अंतरराष्ट्रीय वॉटर स्पोर्ट्स हब के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।