डोडा जिले में 22 जनवरी 2026 को भारतीय सेना के एक वाहन के साथ भीषण सड़क हादसा हो गया।भादरवाह–चंबा मार्ग के खानी टॉप क्षेत्र के पास सेना का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गया और लगभग 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

इस हृदयविदारक दुर्घटना में🇮🇳 10 वीर जवानों के शहीद होने की सूचना है,जबकि कई अन्य जवान घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज सैन्य अस्पताल में जारी है।हादसे की सूचना मिलते ही सेना, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन का संतुलन बिगड़ना हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि मामले की जांच अभी जारी है।

🙏 देश अपने वीर सपूतों के इस सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।शहीद जवानों को शत-शत नमन 🇮🇳ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें।

⚠️ यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। आधिकारिक पुष्टि के लिए संबंधित विभाग की सूचना की प्रतीक्षा की जा रही है।