• January 22, 2026
दुखद समाचार | डोडा (जम्मू-कश्मीर) 🚨

डोडा जिले में 22 जनवरी 2026 को भारतीय सेना के एक वाहन के साथ भीषण सड़क हादसा हो गया।भादरवाह–चंबा मार्ग के खानी टॉप क्षेत्र के पास सेना का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गया और लगभग 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

इस हृदयविदारक दुर्घटना में🇮🇳 10 वीर जवानों के शहीद होने की सूचना है,जबकि कई अन्य जवान घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज सैन्य अस्पताल में जारी है।हादसे की सूचना मिलते ही सेना, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन का संतुलन बिगड़ना हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि मामले की जांच अभी जारी है।

🙏 देश अपने वीर सपूतों के इस सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।शहीद जवानों को शत-शत नमन 🇮🇳ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें।

⚠️ यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। आधिकारिक पुष्टि के लिए संबंधित विभाग की सूचना की प्रतीक्षा की जा रही है।

  • December 28, 2025
न्यू टिहरी में सुरक्षा नियम या इंसानियत पर सवाल? पेट्रोल पंप से 100 मीटर पहले बंद हुई गाड़ी, बोतल में पेट्रोल देने से इनकार

न्यू टिहरी से एक अहम सवाल सामने आया है—क्या सुरक्षा के नाम पर बनाए गए नियम अब आम जनता के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं? हाल ही में न्यू टिहरी में SDM द्वारा आदेश जारी किया गया कि बिना हेलमेट और बोतल में पेट्रोल-डीज़ल देने पर पूरी तरह रोक रहेगी। प्रशासन का कहना है कि यह फैसला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, लेकिन ज़मीनी हकीकत में यह आदेश अब कई सवाल खड़े कर रहा है।आज शाम करीब 7 बजे एक व्यक्ति अपनी पत्नी और छोटी बेटी के साथ यात्रा कर रहा था। उनकी गाड़ी ईंधन रिज़र्व में थी और वे सीधे पेट्रोल पंप की ओर ही जा रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यवश पेट्रोल पंप से मात्र 100 मीटर पहले ही गाड़ी का ईंधन पूरी तरह खत्म हो गया। गाड़ी पेट्रोल पंप के बिल्कुल नज़दीक खड़ी थी, इसके बावजूद पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने बोतल में पेट्रोल देने से साफ इनकार कर दिया। उनका कहना था कि SDM के आदेश के तहत बोतल में पेट्रोल देना पूरी तरह प्रतिबंधित है।यह स्थिति इसलिए भी गंभीर थी क्योंकि गाड़ी रिज़र्व में थी, परिवार पेट्रोल पंप की ओर ही बढ़ रहा था, साथ में महिला और छोटी बच्ची मौजूद थीं और समय भी शाम का था, जब अंधेरा होने वाला था। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि अगर गाड़ी पेट्रोल पंप से 100 मीटर नहीं, बल्कि 1 या 2 किलोमीटर दूर बंद होती, या कोई सुनसान सड़क या जंगल का इलाका होता, तो उस परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेता? क्या हर व्यक्ति गाड़ी को धक्का मारकर पेट्रोल पंप तक पहुंचा सकता है?हालांकि इस मामले में पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने मानवता दिखाते हुए गाड़ी को धक्का लगाकर पंप तक पहुंचाने में मदद की, लेकिन सवाल यह है कि क्या हर बार ऐसी मदद मिल पाएगी। बोतल में पेट्रोल न देना भले ही एक नियम हो, लेकिन हर परिस्थिति में यह फैसला व्यावहारिक और मानवीय नहीं लगता। इमरजेंसी जैसी स्थितियों के लिए न तो कोई स्पष्ट छूट तय की गई है और न ही पेट्रोल पंपों के लिए कोई आपात दिशा-निर्देश बनाए गए हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि आपात स्थिति में सीमित मात्रा में पेट्रोल देने की अनुमति होनी चाहिए और पेट्रोल पंपों के लिए एक स्पष्ट इमरजेंसी SOP तय की जानी चाहिए, ताकि किसी परिवार, महिला या बच्चे को परेशानी का सामना न करना पड़े। लोगों का यह भी कहना है कि प्रशासन को ज़मीनी हालात समझते हुए अपने आदेश में व्यावहारिक संशोधन करना चाहिए।यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि हर उस आम नागरिक का है जो कभी भी ऐसी स्थिति में फँस सकता है। सुरक्षा ज़रूरी है, लेकिन नियम इतने सख़्त नहीं होने चाहिए कि इंसानियत पीछे छूट जाए। अब देखना यह होगा कि क्या प्रशासन इस मुद्दे पर पुनर्विचार करेगा और क्या जनता की आवाज़ को सुना जाएगा।

  • December 20, 2025
GVK कंपनी का स्कैम उजागर? धारी गांव के ग्रामीण पहुंचे तहसील

कीर्तिनगर तहसील के धारी गांव के ग्रामीणों ने श्रीनगर डैम परियोजना में अनियमितताओं और समस्याओं को लेकर GVK कंपनी के खिलाफ कड़ा विरोध जताया। आक्रोशित ग्रामीणों ने एकजुट होकर अपनी नाराजगी व्यक्त की और कहा कि डैम निर्माण के बाद से स्थानीय लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि परियोजना से प्रभावित क्षेत्रों में न तो उचित मुआवजा दिया गया और न ही पुनर्वास की व्यवस्थाएं पूरी की गईं। इसके साथ ही पर्यावरण और स्थानीय संसाधनों को हो रहे नुकसान पर भी उन्होंने गंभीर सवाल उठाए।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए, अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस पूरे मामले ने क्षेत्र में एक बार फिर डैम परियोजना को लेकर बहस छेड़ दी है।

  • December 17, 2025
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात, पीजी सीटों में हुआ इजाफा

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के लिए यह एक बड़ी और राहत भरी उपलब्धि है। कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) शिक्षा को मजबूत करते हुए एमडी–एमएस के तीन नए पाठ्यक्रमों को आधिकारिक रूप से हरी झंडी दे दी गई है। इस मंजूरी के साथ एमडी की कुल 8 सीटें और एमएस की 2 सीटें स्वीकृत की गई हैं।कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने जानकारी देते हुए बताया कि पीजी सीटों में बढ़ोतरी से न केवल उत्तराखंड के मेडिकल छात्रों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे, बल्कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि फैकल्टी, प्रशासन और शासन के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। आने वाले समय में मेडिकल कॉलेज को एक सशक्त शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे पूरे गढ़वाल क्षेत्र को लाभ मिलेगा।

  • December 16, 2025
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, अंटार्कटिका की सबसे ऊँची चोटी पर लहराया तिरंगा 🇮🇳

उत्तराखंड की होनहार बेटी कविता चंद ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए अंटार्कटिका की सबसे ऊँची चोटी माउंट विंसन (4,892 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की है। भीषण ठंड, बर्फीले तूफानों और कठिन हालातों के बावजूद कविता चंद ने अपने साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प से यह कीर्तिमान स्थापित किया।इस ऐतिहासिक अभियान के साथ उन्होंने न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि पूरे भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उनकी यह उपलब्धि देश की युवा पीढ़ी, खासकर बेटियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।

  • December 10, 2025
🚓 थाना दिवस पर SSP का एक्शन, सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों पर सख्ती!

थाना दिवस के अवसर पर सड़क किनारे अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों का मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया। 🚗🚧जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए SSP पौड़ी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।अब जल्द ही ऐसे वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिससे सड़कों पर जाम और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा।👉 जनहित में लिया गया यह फैसला आम लोगों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

  • December 4, 2025
🙏 DM प्रतीक जैन का भजन, छाया भक्तिमय माहौल 🚩

ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में आज शीतकालीन यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में Young DM प्रतीक जैन ने सुंदर भजन प्रस्तुत किए, जिनमें उनकी भोलेनाथ के प्रति गहरी आस्था और भावनाएं साफ झलकती दिखीं।भजन के दौरान वातावरण भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालुओं ने भी DM के साथ मिलकर भक्ति रस में डूबकर भागीदारी निभाई।शीतकालीन यात्रा की शुरुआत के साथ पूरे क्षेत्र में एक उत्साहित और धार्मिक माहौल देखने को मिला।

  • December 3, 2025
🗂️🔥 “सबकी फाइलें मेरे पास हैं” — हरक सिंह रावत

उत्तराखंड की राजनीति में फिर गरमी बढ़ गई है।पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि “BJP के नेता मेरे खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं कर सकते, क्योंकि मेरे पास सभी की फाइलें मौजूद हैं।”उनके इस बयान के बाद सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है।विपक्ष और सत्ता—दोनों खेमों में इस टिप्पणी को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि हरक सिंह रावत का यह बयान राज्य की राजनीति में एक नई बहस छेड़ सकता है।

  • December 3, 2025
साप्ताहिक सफाई अभियान: जिलाधिकारी ने किया एसआरटी परिसर बादशाहीथौल का निरीक्षण

प्रत्येक बुधवार चलने वाले साप्ताहिक सफाई अभियान के तहत आज 3 दिसंबर 2025 को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल ने नगर पालिका चम्बा के बादशाहीथौल वार्ड संख्या–9 स्थित एसआरटी परिसर पहुंचकर सफाई अभियान का नेतृत्व किया।

सफाई अभियान के दौरान परिसर से प्लास्टिक की खाली बोतलें, रैपर और अन्य कूड़ा एकत्र कर नगर पालिका के कूड़ा वाहन द्वारा डम्पिंग जोन भेजा गया। जिलाधिकारी ने परिसर के विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक किया तथा कॉलोनी में गीला व सूखा कचरा पृथक रखने हेतु प्रत्येक परिवार को दो–दो डस्टबिन भी वितरित किए।

अभियान के अवसर पर परिसर के निदेशक ए. ए. बौड़ाई, नगर पालिका परिषद चम्बा की अध्यक्ष शोभनी धनोला, जिला विकास अधिकारी मो. असलम, ईओ नगर पालिका चम्बा प्रशांत कुमार, वार्ड संख्या–9 के सदस्य दीपक गुनसोला, वार्ड संख्या–2 की सदस्य शक्ति जोशी सहित नगर पालिका चम्बा के सफाई कर्मी, एसआरटी परिसर के कार्मिक, जनप्रतिनिधि एवं छात्र–छात्राएँ उपस्थित रहे।

Other Story

error: