टिहरी झील में इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कप 2025 का भव्य आगाज़, क्याकिंग–कनोइंग में देश-दुनिया के खिलाड़ी आमने-सामने
टिहरी झील एक बार फिर रोमांच और एडवेंचर का केंद्र बन गई है। यहाँ इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कप 2025 का तीन दिवसीय आयोजन शानदार तरीके से शुरू हो चुका है। पानी पर तैरती रंगीन क्याक्स और कनोइज, खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों के उत्साह ने झील के माहौल को ऊर्जावान बना दिया।इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में देश-विदेश के अनुभवी खिलाड़ियों सहित युवा एथलीट भी हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को वॉटर स्पोर्ट्स की ओर प्रेरित करना और भारत को ओलंपिक स्तर के लिए तैयार करना है।टिहरी झील पर आयोजित यह आयोजन (THDCIL), एनटीपीसी, और विभिन्न खेल संगठनों के सहयोग से संभव हुआ है। पहले दिन खिलाड़ियों ने क्याकिंग और कनोइंग की विभिन्न श्रेणियों में बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। आने वाले दो दिनों में और भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।आयोजकों के मुताबिक यह चैंपियनशिप आने वाले वर्षों में टिहरी को अंतरराष्ट्रीय वॉटर स्पोर्ट्स हब के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

