• November 30, 2025
🏅 टिहरी झील में भारत की सुनहरी चमक — 8 गोल्ड समेत 27 पदक, इंटरनेशनल चैंपियनशिप में इंडिया आर्मी नंबर-1! 🇮🇳🔥

टिहरी झील में आयोजित 21 देशों की अंतरराष्ट्रीय कैनोइंग और क्याकिंग चैंपियनशिप में भारत ने इतिहास रच दिया।इंडिया आर्मी टीम ने 8 गोल्ड सहित कुल 27 मेडल झटकर पहला स्थान हासिल किया, जबकि रूस दूसरे स्थान पर रहा।चैंपियनशिप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला, जिसने पूरे स्टेडियम में देशभक्ति का जोश भर दिया।टिहरी झील एक बार फिर विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन करते हुए स्पोर्ट्स हब बनकर उभरी है। 🇮🇳✨

  • November 30, 2025
फरासू गांव में DM स्वाति भदौरिया का दौरा — मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र की सराहना, महिलाओं ने किया पारंपरिक स्वागत 🙏✨

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने शनिवार को तहसील श्रीनगर के फरासू गांव का दौरा कर बचपन (आंगनबाड़ी केंद्र में प्रगति व पोषण की उन्नत पहल) के तहत तैयार किए गए मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया।गांव में पहली बार DM के आगमन पर ग्रामीण महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया, जिससे गांव में हर्ष का माहौल देखने को मिला। 🙏🌸निरीक्षण के दौरान DM ने बताया कि बचपन आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, जिनमें—✔ स्मार्ट टीवी✔ प्रीलोडेड शैक्षिक सामग्री✔ टेबल–कुर्सियाँ✔ खेल आधारित लर्निंग संसाधन✔ फ्लैश कार्ड✔ धुआँमुक्त रसोई✔ उच्च गुणवत्ता का भोजन✔ स्वच्छ पेयजल और बिजलीजैसी सभी बच्चों के लिए आवश्यक सुविधाएँ शामिल होंगी। 🎒📚✨उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पहले चरण के 60 आंगनबाड़ी केंद्रों को भी इसी मॉडल पर तेजी से विकसित किया जाए, ताकि बच्चों को वैज्ञानिक, आधुनिक और सुरक्षित वातावरण में सीखने का अवसर मिल सके। साथ ही सभी केंद्रों पर प्रतिभा दिवस, स्वच्छता पाठशाला, तथा बच्चों की आयु के अनुसार पाठ्यसामग्री और यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने पर जोर दिया।DM स्वाति भदौरिया ने गर्भवती महिलाओं, माताओं और नवजात शिशुओं को मिल रही सरकारी योजनाओं की भी समीक्षा की। धुआँमुक्त रसोई में बने भोजन से एक बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया। 👶🍚✨—🚰 पेयजल समस्या पर कार्रवाईदौरान, पार्षद विजय (सोनू) चमोली ने फरासू गांव की पेयजल समस्या को लेकर DM को ज्ञापन सौंपा।DM ने वार्ड–2 की पेयजल लाइन को 1.5 इंच से बढ़ाकर 2.5 इंच करने हेतु प्रस्ताव पर कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही गांव के नलों में जलापूर्ति का निरीक्षण करने के बाद नए हैंडपंप स्थापित करने को भी कहा। 🚿💧

error: